बाल श्रम के फायदे और नुकसान: Advantages and Disadvantages of Child Labour
बाल श्रम वर्षों से एक बहुत गंभीर समस्या रही है, ऐसा सिर्फ भारत में नही है बल्कि पूरे विश्व मे Child Labour की वजह से मासूम बच्चों का जीवन दुखद है। कुछ पाठकों ने हमसे पूछा है की बाल श्रम से क्या फायदे और नुकसान हैं, हम आज उनके इस प्रश्न का उत्तर देंगे और साथ में बाल श्रम से जुड़ी कुछ और जरूरी जानकारियां भी देंगे। दोस्तों अगर आप विद्यार्थी हैं तो बाल मजदूरी पर निबंध लिखने में भी यह जानकारियां बहुत सहायक होंगीं।
बाल श्रम के फायदे और नुकसान को समझने से पहले हम कुछ चीजें जान लेना चाहिए, जैसे की बाल श्रम क्या है, भारत में बाल श्रम की स्थिति, और बाल श्रम के आंकड़े 2019 आदि। चलिए शुरू करते हैं और समझते हैं बाल श्रम के फायदे और नुकसान क्या हैं (Advantages and disadvantages of child labour in Hindi).
बाल श्रम क्या है?
जैसा की हम जानते हैं की हम सब समाज मे रहते हैं जहाँ पर जीवनयापन करने के लिए सभी लोग, कृषि, व्यवसाय और नौकरी करते हैं। दुनिया भर में आय के लिए कार्य करने की एक निर्धारित आयु सुनिश्चित की गयी है। जो की १८ वर्ष (Year) है। जब इन सभी कार्यों को बच्चों से कराया जाता है अर्थात जिनकी आयु (Age) १८ बर्ष से कम हो, तो इसे बाल श्रम कहते हैं।


0 Comments